ब्रेकिंग
बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦जमीन-पानी प्लांट विवाद में खून-खराबा... युवक को मारी गोली, इलाके में हड़कंप✦Anant Singh News : अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने के लिए कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बारिश ने बिगाड़ा खेल; 25 नवंबर को होगा मुकाबला या रद्द?✦बिहार में ‘नीतीश सेतु’ पर सियासत तेज: JDU का तेजस्वी यादव पर पलटवार, पूछा- 15 साल सत्ता में रहे तो कौन-सा पुल बनवाया?

बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

Bihar Agriculture News: बिहार के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब फसल कटने के तुरंत बाद मजबूरी में औने-पौने दाम पर अनाज बेचने की समस्या कम हो सकती है। राज्य सरकार ने 52 पैक्स और व्यापार मंडलों में नए गोदाम बनाने को मंजूरी दी है। इस योजना पर..

बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Agriculture News: बिहार के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. अब फसल कटाई के तुरंत बाद अनाज को औने-पौने दाम पर बेचने की मजबूरी कम होगी. राज्य सरकार ने किसानों की उपज सुरक्षित रखने और उन्हें बाजार में बेहतर कीमत दिलाने के लिए 52 पैक्सों में नए गोदाम बनाने की मंजूरी दी है. इस योजना पर कुल 34.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इन गोदामों की कुल भंडारण क्षमता 48 हजार 200 टन होगी.


राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद सहकारिता विभाग ने गोदाम निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है. इसके तहत राज्य की 52 चयनित सहकारी समितियों यानी पैक्स और व्यापार मंडलों में नए गोदाम बनाए जाएंगे. इन गोदामों के निर्माण से ग्रामीण स्तर पर अनाज रखने की सुविधा बढ़ेगी और किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने का विकल्प मिलेगा.


200, 500 और 1000 टन क्षमता के बनेंगे गोदाम

योजना के पहले चरण में तीन अलग-अलग क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे. इनमें 200 टन, 500 टन और 1000 टन क्षमता वाले गोदाम शामिल हैं. सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों में अनाज भंडारण की व्यवस्था को मजबूत करना है.


उन्होंने बताया कि अभी पर्याप्त भंडारण सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को फसल कटने के तुरंत बाद अपनी उपज बेचनी पड़ती है. ऐसे में कई बार उन्हें बाजार में उचित कीमत नहीं मिल पाती. नए गोदाम बनने से किसान अपनी उपज को सुरक्षित रख सकेंगे और बाजार में बेहतर भाव मिलने पर उसे बेच सकेंगे.


निर्माण लागत का 50 फीसदी अनुदान देगी सरकार

इस योजना के तहत सरकार संबंधित सहकारी समितियों को गोदाम निर्माण की कुल लागत का 50 प्रतिशत अनुदान के रूप में देगी. वहीं, बाकी 50 प्रतिशत राशि चक्रीय पूंजी यानी रिवॉल्विंग कैपिटल के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी. इससे समितियों पर एक साथ पूरा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.


नए गोदामों के निर्माण से फसल कटाई के बाद अनाज को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी. इससे भंडारण की कमी के कारण होने वाली अनाज की बर्बादी भी कम हो सकेगी. किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी. इसके साथ ही पैक्स और व्यापार मंडलों की भंडारण क्षमता बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण स्तर पर सहकारी व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.