ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बिहार विधान परिषद की आगामी स्नातक और शिक्षक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस साल नवंबर में आठ सीटें खाली हो रही हैं।

बिहार न्यूज
तेजप्रताप ने किया ऐलान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। दरअसल जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने यह ऐलान किया है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल बिहार विधान परिषद की आगामी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये चुनाव इस साल नवंबर में खाली होने वाली 8 सीटों के लिए होने वाले हैं।


बिहार विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 8 सीटें इस साल खाली होंगी। इसमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 4 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 4 सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर सितंबर या अक्टूबर में मतदान कराया जा सकता है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत और दरभंगा प्रमुख हैं। चारों स्नातक सीटों पर लगभग 4,84,943 मतदाता और शिक्षक सीटों पर 45,660 मतदाता पंजीकृत हैं।


इन सीटों पर जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें नीरज कुमार, सर्वेश कुमार, बंशीधर ब्रजवासी, डॉ. एन.के. यादव, नवल किशोर यादव, डॉ. मदन मोहन झा और संजय कुमार सिंह शामिल हैं। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की इस घोषणा से यह स्पष्ट होता है कि वे अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की दिशा में सक्रिय हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि उनकी पार्टी किन-किन सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारती है। 

टैग्स