1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 28, 2026, 9:33:26 PM
शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा होली - फ़ोटो सोशल मीडिया
DESK: रंगों का त्योहार होली में इस बार डीजे नहीं बजेगा और ना ही अश्लील गाना ही बजेगा। होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर यह फैसला लिया गया है। सुगौली थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यदि कोई ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुगौली में थाना परिसर में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुगौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति अश्लील या भड़काऊ गीत बजाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह फैलाने की सूचना तत्काल थाना या किसी पुलिस पदाधिकारी को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियो में धर्मेंद्र कुमार नायक,विकास शर्मा,नुरुल होदा कुरैशी,नईम खान, बृजाभार साह सहित अन्य लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि त्योहार खुशी और प्रेम का प्रतीक है,इसलिए किसी पर जबरन रंग न डालें तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।बैठक में राजस्व पदाधिकारी राधे श्याम प्रसाद,थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह,गुड्डू श्रीवास्तव,अरविंद यादव, अनिरुद्ध सिंह,लक्ष्मी सर्राफ, अशोक सोनी,श्याम शर्मा, सोना लाल सहनी,हरिशंकर सर्राफ,अवनीश कुमार जानू, शैलेश पटेल,शिव राम,अकरम रजा, शम्भू यादव,रवि पासवान, बिट्टू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने का संकल्प दोहराया।