ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar News: समृद्ध बिहार की नई पटकथा लिखेगी ‘समृद्धि यात्रा’, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा को JDU महासचिव ने बताया ऐतिहासिक पहल

जदयू प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को जनोन्मुख और दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर बिहार को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगी।

Nitish Kumar Samriddhi Yatra, Bihar Samriddhi Yatra News, JDU Ranjit Kumar Jha Statement, Bihar Development Yatra, Nitish Kumar Bihar News, JDU Bihar News, Bihar Politics News, Samriddhi Yatra Bihar
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित “समृद्धि यात्रा” को बिहार के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक दूरदर्शी, जनोन्मुख और ऐतिहासिक पहल बताया गया है। जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन–प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्राएँ हमेशा से विकास, न्याय और समावेशी प्रगति की प्रतीक रही हैं और समृद्धि यात्रा उसी कड़ी को आगे बढ़ाने वाली है।कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। समृद्धि यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, आम जनता की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनेंगे तथा अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश देंगे। यह यात्रा सरकार की जवाबदेही और संवेदनशीलता को और मजबूत करेगी।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री की यात्राएँ हमेशा से विकास के नए अध्याय लिखती रही हैं। न्याय यात्रा से लेकर प्रगति यात्रा और अब समृद्धि यात्रा तक, हर पहल का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समृद्धि यात्रा बिहार को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी तथा जनता का विश्वास मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति और अधिक मजबूत होगा। रंजीत कुमार झा ने राज्य की जनता से आह्वान किया कि वे समृद्धि यात्रा में सक्रिय सहभागिता करें, अपने सुझाव और अपेक्षाएँ मुख्यमंत्री तक पहुँचाएँ तथा बिहार के विकास की इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें।