ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश, विरोध करने पर शख्स को मारी गोली मारी

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है. बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक फेरीवाले को गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार सरकार की लाख सख्ती के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक फेरीवाले को गोली मार दी।


दरअसल, यह घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र में हुई है। घायल शख्स की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उत्तरी पंचायत निवासी 50 वर्षीय मो. मुजाहिद के रूप में हुई है। जख्मी मुजाहिद ने बताया कि वह प्रत्येक दिन बिस्किट लेकर गांव-गांव घूमता है। 


बुधवार की सुबह भी वह रोज की तरह बलवाहाट थाना क्षेत्र मे घूम रहा था इसी दरमियान करुआ मंदिर के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और फिर इससे 500 रुपए मांगा इसने दे भी दिया और फिर इसके बाद उन बदमाशों द्वारा इसके जान गोली मार दी गयी। 


स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना मिलते हैं के साथ ही बालवाहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी को उठाकर सहरसा सदर अस्पताल लाई है। जंहा जख्मी का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि मामले में सूचना मिली है, जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता