Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल
24-Nov-2024 11:18 AM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आम के पेड़ से रस्सी से लटकता शव मिला है। अब शव लटकता मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर चौक के पीछे आम के बगीचे में चाय दुकानदार की आम के पेड़ से रस्सी से लटकता शव मिला है। शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी गई।
वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान परमानंदपुर बुजुर्ग वार्ड संख्या दो निवासी स्वर्गीय राम भरोसी पंडित के 59 वर्षीय पुत्र रघुनाथ पंडित बताया गया है। अब्दुलपुर चौक के पीछे आम के बगीचे में लोगों ने आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देखा जिसके बाद आसपास भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।
इधर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कवायद में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।