बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
21-Jul-2024 04:41 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर बीते दिनों एक आदेश जारी किया था। जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगने वाली दुकानों पर उसके मालिक के नाम का नेमप्लेट लगाना अनिवार्य किया गया था। योगी सरकार के नेम प्लेट को लेकर जारी किये गये फरमान पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर जो बयान दिया उसे लेकर अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
योगी सरकार के इस फरमान पर फिल्म एक्टर सोनू सूद ने कहा था कि हर दुकान पर केवल एक नेम प्लेट होनी चाहिए और वो मानवता का होना चाहिए। सोनू सूद के इस बयान पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गयी। सोनू सूद के बयान को लोगों ने योगी सरकार के आदेश की आलोचना के रूप में देखा। फिर सोनू सूद को ट्रोल करते हुए एक वीडियो अपलोड कर दिया। इस वीडियो में एक शख्स रोटी बनाने समय उसमें थूकता दिख रहा है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा की थूक लगी रोटी सोनू सूद को पार्सल किया जाए, ताकि भाईचारा बना रहे।
एक्स यूजर के इस वीडियो का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा कि...हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता..हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई..बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम🚩
जिसके बाद सोनू सूद अपने बयान को लेकर फिर घिर गये। लोगों ने फिर लिखा कि शबरी के बेर में श्रद्धा थी और थूक और श्रद्धा में काफी फर्क होता है। विवाद बढ़ता देख सोनू सूद ने एक बार फिर सफाई दी है। सोनू सूद ने इस बार कहा कि मैंने खाने में थूकने वालों को कभी सही नहीं बताया। वो उनका चरित्र है जो कभी नहीं बदलेगा। इसके लिए उन्हें कड़ी सज़ा भी दें। लेकिन इंसानियत को इंसानियत ही रहने दें दोस्त। जितना समय हम एक दूसरे को समझाने में लगे हैं उतना समय ज़रूरतमंद लोगों पर लगा दें ! वैसे आप सबके लिए बता दूँ ,यूपी सरकार के काम का मैं सबसे बड़ा प्रशंसक हूँ। यूपी,बिहार का हर घर मेरा परिवार है। याद रहे राज्य, शहर,धर्म कोई भी हो कोई ज़रूरत रहे तो बता देना। नंबर वहीं है ❤️🙏