मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-Oct-2021 04:44 PM
SIWAN : आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का भले ही निधन हो गया हो. लेकिन अभी भी सिवान की चर्चा जब कहीं होती है तो शहाबुद्दीन का नाम लोगों की जुबान पर आ जाता है. सिवान और शहाबुद्दीन एक बार फिर सोमवार को चर्चा में नजर आए. दरअसल मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब की शादी को लेकर सिवान और उनके गांव प्रतापपुर में बड़ी हलचल रही. लेकिन किसी दौर में शहाबुद्दीन का साम्राज्य खत्म करने वाले बीजेपी के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने बीते लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश जी यादव को पहले बेटिकट कर दिया और अब पंचायत चुनाव में उनकी बहू को हार का मुंह देखना पड़ा है.
पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव फिलहाल बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष उनकी बहू मुखिया पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी थी. लेकिन पूर्व बीजेपी सांसद की बहू को आरजेडी के एक नेता के छोटे भाई ने चुनाव में मात दिया है. दरअसल सिवान के हसनपुरा प्रखंड की लहेजी पंचायत में बीजेपी नेता की बहुत शोभा कुमारी पिछली बार मुखिया का चुनाव जीत गई थी. लेकिन इस बार वह 550 वोटों से हार गई हैं.
बीजेपी नेता की बहू शोभा कुमारी को आरजेडी के जिला सचिव जयप्रकाश यादव के छोटे भाई की पत्नी रीता देवी ने चुनाव में मात दी है. रीता देवी को कुल 17 से 88 वोट मिले. जबकि शोभा कुमारी को 1238 वोट. शोभा कुमारी पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के भतीजे अर्जुन यादव की पत्नी है. इसके पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के बड़े पिता देवनंदन चौधरी चार बार और शोभा कुमारी एक बार मुखिया पद पर निर्वाचित हो चुकी है. लेकिन इस बार उन्हें चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है.