ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / आरा में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक का मर्डर, गली के ही कुछ...

आरा में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक का मर्डर, गली के ही कुछ लड़कों ने मारी गोली

05-Nov-2021 01:52 PM

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपनी प्रेमिका से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि गोली मारने से पहले अपराधियों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की थी. इसके बाद जब वह अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगा तो अपराधियों ने पीछे से उसे गोली मार दी. गोली लगने की वजह से युवक की मौत हो गई. 


मामला सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का है. मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी सुदर्शन राय का 21 वर्षीय बेटे मनीष कुमार के रूप में की गई है. गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मनीष अपने दोस्त गोलू राय के साथ बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने एकवारी गांव गया था. इसी बीच एकवारी के 4 युवकों ने मनीष की जमकर पिटाई कर दी, इसके बाद मनीष से भागने के लिए कहा. मनीष का दोस्त उसे लेकर भाग रहा था, तभी एक युवक ने पीछे से गोली मार दी.


अपराधियों ने गोली मारने के बाद मनीष को उसके दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर भेज दिया. उसका दोस्त उसे सहार CHC ले जा रहा था, लेकिन मनीष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक के दोस्त ने सहार थाना को सूचना दी. इसके बाद सहार थाना पुलिस शव को आरा सदर अस्पताल लेकर गई और मृतक के दोस्त को थाना पूछताछ के लिए लेकर गई है. 


मामले पर पीरो SDPO राहुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. अभी उसके साथ रहे दोस्त से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ करने के बाद ही पूरा कारण स्पष्ट हो पाएगा. गोली मारने वाले का नाम नीरज कुमार उर्फ करीमन बताया गया है. सभी जानकारियां मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी करेगी.