25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Feb-2025 05:54 PM
By MANOJ KUMAR
muzaffarpur: मुज़फ्फ़रपर में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में चार युवक डूब गये। एसडीआरएफ की टीम ने चारों को रेस्क्यू कर पानी से बाहर निकाला।जिसमे एक युवक की स्थित काफी गंभीर है। जिसका इलाज SKMCH में चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ-2 विनता सिन्हा और अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वह शहर के निजी विद्यालय के हॉस्टल में रहता था ।
घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट की है। जहां एक निजी विद्यालय से मां सरस्वती की प्रतिमा को नदी में विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे थे। इस दौरान चार युवक नदी में डूबने लगे तभी मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर चारों युवक को बाहर निकाल लिया।
एक युवक को निकालने में देरी हुई जिस वजह से उसकी स्थिति काफी खराब हो गयी। पुलिस ने उसे आनन-फानन में skmch भेजा गया। वही पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि आज दिन में मूर्ति विसर्जन के दौरान में चार युवक संगम घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए थे।
तीन का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है एक गंभीर है जिसे इलाज के लिए एसकेएमससीएच में भर्ती कराया गया है। नदी में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगायी गयी थी इसके बावजूद ये लोग मां सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए नदी के पास पहुंच गये और पानी में उतरने के दौरान यह हादसा हो गया।