ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पुलिस विभाग में बदल जाएगा छुट्टी लेने का सिस्टम, अब पेन-पेपर मोड में नहीं मिलेगा अवकाश; जानिए क्या है नया रूल

बिहार पुलिस में काम करने वाले सिपाही से लेकर बड़े अधिकारियों तक के लिए यह काफी काम की खबर है। अब उनके छुट्टी लेने के तरीके में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पेन और पेपर के जरिए छुट्टी नहीं मिलेगी बल्कि

पुलिस विभाग में बदल जाएगा छुट्टी लेने का सिस्टम, अब पेन-पेपर मोड में नहीं मिलेगा अवकाश; जानिए क्या है नया रूल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

बिहार पुलिस में काम करने वाले सिपाही से लेकर बड़े अधिकारियों तक के लिए यह काफी काम की खबर है। अब उनके छुट्टी लेने के तरीके में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पेन और पेपर के जरिए छुट्टी नहीं मिलेगी बल्कि उन्हें छुट्टी लेने के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करना होगा। यह व्यवस्था कल यानी 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है। 


दरअसल, बिहार पुलिस में सिपाही से लेकर बड़े अधिकारियों तक को छुट्टी के लिए अब से ऑनलाइन मोड में अप्लाई करना होगा। 1 अगस्त से यह सिस्टम लागू होगा। इस संबंध में सभी कर्मचारियों को जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि नई व्यवस्था का पहले 10 दिनों तक ट्रायल होगा। सबकुछ सही रहने के बाद इसे रेगुलर कर दिया जाएगा।


बिहार पुलिस में एक अगस्त से छुट्टी की स्वीकृति का नया मॉड्यूल एचआरएमएस (ह्यूमन रिर्सोसेज मैनेजमेंट सिस्टम) लागू किया जा रहा है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। इसके दायरे में करीब एक लाख पुलिसकर्मी व पदाधिकारी आएंगे। आदेश के अनुसार, एक से दस अगस्त तक नई व्यवस्था ट्रायल के आधार पर चलाई जाएगी। इसके बाद 11 अगस्त से कागजी आधार यानी ऑफलाइन मोड में अवकाश स्वीकृति पूरी तरह बंद हो जाएगी।


बताया जा रहा है कि  नई व्यवस्था के जरिए थाना से लेकर कार्यालयों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों की छुट्टी पर नजर रखना आसान होगा। इससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी।  एक से दस अगस्त तक नई व्यवस्था ट्रायल के आधार पर चलाई जाएगी। इसके बाद 11 अगस्त से कागजी आधार यानी ऑफलाइन मोड में अवकाश स्वीकृति पूरी तरह बंद हो जाएगी।


आपको बताते चलें कि नई व्यवस्था में सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को एचआरएमएस पोर्टल पर अपने इंप्लाई आइडी से लाग-इन करना होगा। इसके लिए मोबाइल पर ओटीपी मिलेगा।अवकाश की आनलाइन आवेदन करते ही यह सक्षम प्राधिकार के पास पहुंच जाएगा। इसके दायरे में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक एवं समकक्ष तक सभी पुलिस पदाधिकारी, बिहार सचिवालय सेवा के लिपकीय सेवा के सदस्य तथा सचिवालय संवर्ग के कर्मी, अनुसचिवीय पदाधिकारी एवं कर्मी आएंगे।