ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

खगड़िया में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, रोड़ेबाजी और फायरिंग में युवक घायल, वीडियो वायरल

खगड़िया के गोविंदपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद दो गुटों में रोड़ेबाजी और फायरिंग हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को गोली लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bihar
जांच में जुटी पुलिस
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी और फायरिंग शुरू हो गई, जिससे गांव कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों ओर से पत्थरबाजी के साथ-साथ अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घायल युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह विवाद शांत कराने गया था, तभी गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए गोगरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।


सूचना मिलते ही महेशखूंट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गांव में फिलहाल शांति बहाल हो गई है। मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

टैग्स