ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़

चनपटिया के महुआवा गांव में गिरफ्तारी के दौरान हंगामा हो गया। संजय कुशवाहा की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को बंधक बना लिया, वहीं उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गिरफ्तारी के दौरान स्थिति अचानक बेकाबू हो गई और ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घंटों तक घेरकर रोक लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस भीखम महतो के पुत्र संजय कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान परिजनों ने विरोध जताते हुए पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संजय की मां पनमती कुंवर अपने बेटे को छुड़ाने के लिए पुलिस गाड़ी के सामने आ गईं, जिससे वह वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।


महिला के घायल होते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची दूसरी पुलिस गाड़ी को भी रोक लिया और उसे बंधक बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।


घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के हर पहलू की गहन पड़ताल की जा रही है।

टैग्स