ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कैमूर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक निदेशक और अभियंत्रण विशेषज्ञ गिरफ्तार

कैमूर जिले के भभुआ में भूमि संरक्षण परियोजना कार्यालय के सहायक निदेशक और अभियंत्रण विशेषज्ञ को निगरानी टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कैमूर जिले के भभुआ से एक और बड़ा मामला सामने आया है, जहां भूमि संरक्षण सह परियोजना क्रियान्वयन इकाई में तैनात सहायक निदेशक रविशंकर राम और अभियंत्रण विशेषज्ञ अंजनी कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।


यह कार्रवाई अधौरा थाना क्षेत्र निवासी राजेश्वर सिंह के पुत्र अरविंद कुमार और रघुनाथ सिंह के पुत्र उमेश कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC–PMKSY 2.0) के तहत किए गए कार्य के बकाया भुगतान के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।


निगरानी जांच में सामने आया कि कुल एक लाख रुपये के भुगतान में से 30 हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे गए थे। इसमें से 10 हजार रुपये पहले ही अभियंत्रण विशेषज्ञ अंजनी कुमार द्वारा ले लिए गए थे, जबकि शेष 20 हजार रुपये की मांग वर्तमान में की जा रही थी। इसी दौरान विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।


इसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने रविशंकर राम (सहायक निदेशक) और अंजनी कुमार (अभियंत्रण विशेषज्ञ), भूमि संरक्षण सह परियोजना क्रियान्वयन इकाई, भभुआ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिवादी ने बताया कि रिश्वत नहीं देने पर बकाया भुगतान रोकने की धमकी दी जा रही थी। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें कल निगरानी विशेष न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।

कैमूर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक निदेशक और अभियंत्रण विशेषज्ञ गिरफ्तारकैमूर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक निदेशक और अभियंत्रण विशेषज्ञ गिरफ्तारकैमूर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक निदेशक और अभियंत्रण विशेषज्ञ गिरफ्तारकैमूर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक निदेशक और अभियंत्रण विशेषज्ञ गिरफ्तारकैमूर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक निदेशक और अभियंत्रण विशेषज्ञ गिरफ्तार

टैग्स