ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

बिहार: इकलौता बेटा बना लालची, जीवित पिता को मृत बताकर बेच दी जमीन, पिता ICU में एडमिट

BHAGALPUR: जिस मां बाप का हाथ पकड़ कर बेटा बड़ा हुआ, उसी पिता के जीवित रहते ही उसे मृत घोषित करते हुए जरा भी उसका दिल नहीं पसीजा. ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर से आ रहा है जहां एक बेटे ने छोटे से

बिहार: इकलौता बेटा बना लालची, जीवित पिता को मृत बताकर बेच दी जमीन, पिता ICU में एडमिट
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BHAGALPUR: जिस मां बाप का हाथ पकड़ कर बेटा बड़ा हुआ, उसी पिता के जीवित रहते ही उसे मृत घोषित करते हुए जरा भी उसका दिल नहीं पसीजा. ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर से आ रहा है जहां एक बेटे ने छोटे से जमीन के टुकरे के लिए अपने जीवित पिता को मृत घोषित कर दिया. 


बता दें 87 साल के परमेश्वर झा एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं. जो नवगछिया के तेतरी के रहनेवाले हैं. कुछ दिन पहले ने उनकी पत्नी का निधन हो गया. दोनों की दो संतानें हैं- एक बेटा और एक बेटी. लेकिन बेटा पत्थर दिल का निकला और बेटी दिल की सुनने वाली. पिता ने बेटे को पढाया लिखाया इस आशा में कि बुढ़ापे में जीवन की लाठी बनेगा उसी बेटे ने उनके जीवित रहते उन्हें मृत घोषित कर दर-दर की ठोकरें खाने को छोड़ दिया. यहां तक कि बेटा मां के निधन के चार दिन बाद आया था जिसके बाद जमीन बेच कर चलता बना. इस घटना से परमेश्वर झा अपने बेटे से इतने आहत हुए कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा. 


जानकारी के अनुसार  बेटा रायपुर रहता है. नवगछिया के तेतरी गांव में सिर्फ आठ डिसमिल जमीन के लिए बेटे ने जीवित पिता को मृत घोषित कर जमीन बेच दी. पिता के पास जमीन के नाम पर यही आठ डिसमिल का एक जमीन था. वे फिलहाल इसी जमीन पर बने घर में रहते हैं. जब से बेटे की हरकत के बारे में पता चला है तब से वे गंभीर रूप से बीमार हैं. फिलहाल वे भागलपुर के एक निजी हॉस्पिटल के आइसीयू में एडमिट हैं. इस मामले में नवगछिया थाने में आवेदन दिया गया है जिसपर शनिवार को सुनवाई होगी.

टैग्स