बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
14-Aug-2024 09:29 AM
By First Bihar
DESK : भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? इस पर फैसला 13 अगस्त की रात को आना था। लेकिन 13 अगस्त को खेल पंचाट की तरफ से एक अपडेट तो आई है, लेकिन फैसला नहीं आया है। अब ताजा अपडेट यह है कि जो फैसला 13 अगस्त को आना था, वह अब 16 अगस्त को आएगा। पेरिस के टाइम के अनुसार शाम 6 बजे और भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 9 बजे फैसला विनेश फोगाट को लेकर आएगा। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फोर स्पोर्ट्स (CAS) में ये केस चल रहा है।
दरअसल, प्री-क्वॉर्टर फाइनल, क्वॉर्टर फाइनल और सेमीफाइनल जीतने के बाद महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर चुकीं विनेश फोगाट को फाइनल की सुबह अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से ज्यादा पाया गया था और ऐसे में वे फाइनल के साथ-साथ पदक से भी चूक गई थीं। हालांकि, उसी शाम को उन्होंने खेल पंचाट का दरवाजा खटखटाया था और अपनी दो मांग कोर्ट के सामने रखी थीं। इनमें से एक को लेकर कोर्ट ने पहले ही फैसला दे दिया था, लेकिन दूसरी मांग को लेकर अभी भी केस जारी है।
मालूम हो कि, विनेश फोगाट ने फाइनल से कुछ घंटे पहले कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फोर स्पोर्ट्स को लिखा था कि मेरा अभी वजन करा लिया जाए और मुझे फाइनल में खेलने दिया जाए। जब विनेश की ओर से ये लिखा गया था, उससे करीब 3 साढ़े 3 घंटे बाद फाइनल होना था। ऐसे में कोर्ट ने इस अपील को स्वीकार नहीं किया था और कहा था कि सब कुछ तय हो चुका है और अब फाइनल कुछ ही देर में शुरू होगा।
उधर, दूसरी अपील विनेश की ये थी कि उन्होंने सेमीफाइनल तक जीता है तो कम से कम उनको संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल मिलना चाहिए। ये मुद्दा अभी भी खेल पंचाट के समक्ष है और इस पर फैसला अब 16 अगस्त को आएगा। लिहाजा अब 16 अगस्त को देखना होगा कि इस मामले में क्या फैसला सुनाया जाता है। यदि यह फैसला विनेश के पक्ष में जाता है तो पेरिस में मेडल लाने वाली वह दूसरी भारतीय महिला होंगी। वर्तमान में महिला खिलाड़ी के तौर पर मनु भाकर मैडल ला चुकीं हैं।