ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में टूट की आशंका के बीच एक्टिव हुए राहुल गांधी, सभी विधायक दिल्ली तलब; आमने-सामने होगी बात

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस में टूट की अटकलों के बीच राहुल गांधी सक्रिय हो गए हैं। सभी 6 कांग्रेस विधायकों को 23 जनवरी को दिल्ली बुलाया गया है, जहां शीर्ष नेतृत्व उनके साथ वन-टू-वन बातचीत करेगा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विधायकों में टूट के दावों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस आलाकमान ने बिहार के सभी छह विधायकों को दिल्ली बुलाया है। 23 जनवरी को इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठक आयोजित की जाएगी। 


इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान बिहार के सभी छह विधायकों से अलग-अलग वन-टू-वन बातचीत करेगा और उनकी नाराजगी व असंतोष की वजहों को जानने की कोशिश करेगा। 


दरअसल, बिहार में सत्ताधारी बीजेपी और जेडीयू की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के सभी विधायक पाला बदल सकते हैं। हाल के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि कुछ कांग्रेस विधायक जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हुए करीब दो महीने हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक विधायक दल के नेता का चयन नहीं कर पाई है। पार्टी के भीतर गुटबाजी और आंतरिक कलह को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस विधायक प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की ओर से पटना में बुलाई गई बैठकों से भी दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज में भी कोई विधायक शामिल नहीं हुआ, जिससे बीजेपी-जेडीयू के टूट के दावों को और बल मिला।


23 जनवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक में बिहार के कांग्रेस विधायकों के साथ-साथ पार्टी के सभी एमएलसी, सांसद और प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, भविष्य की राजनीति और पार्टी की आंतरिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ बने गुटों को खत्म करने और पार्टी में एकजुटता लाने के लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से ठोस पहल किए जाने की भी संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता