ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें

बेतिया नगर निगम ने खुले में मीट (मांस) की बिक्री पर अभियान चलाया। धारा 345 के तहत लाइसेंस अनिवार्य किया गया, नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को चेतावनी और कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बिहार न्यूज
कार्रवाई की तैयारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में खुले में मीट-मछली बेचना मना है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बेतिया शहर में जनस्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम बेतिया ने खुले में मांस (मीट) की बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया और मीट दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।


नगर निगम ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी मीट दुकानों के लिए धारा 345 के तहत लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के दुकान संचालित करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई दुकानों की जांच की। 


जहाँ नियमों का उल्लंघन पाया गया, वहां दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई और उन्हें निर्देश दिए गए कि मीट की बिक्री खुले में न करें, साफ-सफाई और स्वास्थ्य मानकों का कड़ाई से पालन करें। नगर निगम ने यह भी कहा कि दुकानों में स्वच्छ वातावरण, साफ उपकरण और मांस के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। ऐसा न करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


नगर निगम बेतिया ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि जनस्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ व सुरक्षित बनाने में सहयोग दें। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें

टैग्स