ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

UPSC Result: UPSC 2025 के रिजल्ट में 301 रैंक को लेकर आरा और गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के बीच विवाद खड़ा हो गया था। अब संघ लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि गाजीपुर की आकांक्षा सिंह ही 301 रैंक के साथ चयनित उम्मीदवार हैं।

upsc result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग ने पिछले दिनों यूपीएससी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया था। रिजल्ट जानी होने के बाद आरा की रहने वाली आकाक्षां सिंह ने दावा किया था कि उन्होंने 301 रैंक हासिल किया है और अब आईआऱएस अधिकारी बनने जा रही हैं हालांकि मीडिया में खबर आने के बाद यूपी के गाजीपुर की रहने वाली दूसरी आकांक्षा सिंह ने ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के दावे को खारिज किया था और दावा किया था कि यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 301वां रैंक हासिल किया है। अब इसपर संघ लोक सेवा आयोग का जवाब आया है।


दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 2025 सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजों में 301वां रैंक लेकर गाजीपुर और आरा की आकांक्षा सिंह के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। खबर फैली कि 301 रैंक पर रणवीर सेना के मुखिया ब्रह्मेश्वर सिंह की पोती आरा वाली आकांक्षा सिंह हैं  हालांकि बाद में गाजीपुर की हमनाम आकांक्षा सिंह ने सोशल मीडिया पर यूपीएससी में 301वां रैंक लाने की जानकारी साझा की। 


दोनों उम्मीदवार रोल नंबर 0856794 के साथ अपना चयन दावा कर रही थीं, जिससे यह स्पष्ट करना मुश्किल हो गया था कि असली चयनित उम्मीदवार कौन है। आरा की आकांक्षा सिंह ने प्रिलिम्स का एडमिट कार्ड मीडिया को दिखाया, जबकि गाजीपुर वाली आकांक्षा ने इंटरव्यू का समन साझा किया था। क्यूआर कोड के अनुसार गाजीपुर वाली आकांक्षा का पलड़ा भारी लग रहा था।


अब यूपीएससी ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। यूपीएससी का कहना है - "सिविल सेवा परीक्षा, 2025 का अंतिम परिणाम 06.03.2026 को घोषित कर दिया गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में दो उम्मीदवारों, आकांक्षा सिंह, के नाम से यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के अंतिम परिणाम में एक ही रैंक 301 प्राप्त की है।


इस संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य), 2025 के अंतिम परिणाम में रैंक 301 प्राप्त करने वाली सफल उम्मीदवार आकांक्षा सिंह, रैंक 301, रोल नंबर 0856794, ग्राम अभैपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश हैं। ऐसे में अब साफ हो गया है कि 301 रैंक के साथ यूपी के गाजीपुर निवासी आकांक्षा सिंह ही असली सफल उम्मीदवार हैं जबकि आरा की रहने वाली ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह का दावा झूठा साबित हो गया है।


ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता