ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Samriddhi Yatra: समृद्धि यात्रा के तहत कल यहां पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार, 201.83 करोड़ की 71 योजनाओं से बदलेगी जिले की सूरत

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के तहत सिवान में 201.83 करोड़ रुपये की 71 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिसमें जल-जीवन-हरियाली पार्क का दौरा और जीविका दीदियों से संवाद भी शामिल है।

Samriddhi Yatra
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को समृद्धि यात्रा के तहत सीवान जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को कुल 201.83 करोड़ रुपये की 71 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 40 नई योजनाओं का शिलान्यास और 31 पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे शुरू होगा। वे मैरवा स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए 16 स्टॉल्स का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे जीविका दीदियों से संवाद करेंगे और उनकी सफलता की कहानियों से रूबरू होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पंचमंदिरा स्थित जल-जीवन-हरियाली पार्क का भी दौरा करेंगे।


जल-जीवन-हरियाली पार्क को मुख्यमंत्री के आगमन के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। पार्क को आकर्षक स्वरूप देने के लिए कोलकाता से हरी घास मंगवाई गई है। मुख्यमंत्री पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क के तालाब में चार हंस और 25 किलो रंगीन मछलियां छोड़ेंगे। पार्क की दीवारों पर जल और हरियाली के महत्व को दर्शाती सुंदर पेंटिंग्स भी बनाई गई हैं।


मुख्यमंत्री का सिवान में कुल दौरा करीब दो घंटे का होगा। दोपहर 1 बजे वे डीएवी कॉलेज हेलीपैड से पटना के लिए रवाना होंगे। इस संक्षिप्त दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले में 293 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।


भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए शहर में 9 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। वीआईपी वाहनों की पार्किंग एकता इंडोर स्टेडियम और डीएवी स्कूल परिसर में होगी। मुख्यमंत्री को भेंट किए जाने वाले फूलों और गुलदस्तों की भी कड़ी जांच की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर 06154-242000 जारी किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता