ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

जहानाबाद में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में दो घायल, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद के बाद दो समुदायों के बीच गोलीबारी हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए, जिसके बाद बगवार और नज़रू बीघा गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

bihar
इलाके में मचा हड़कंप
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के बगवार गांव में बच्चों के आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो समुदायों के बीच झड़प शुरू हो गई, जो बाद में गोलीबारी तक पहुंच गई। इस घटना में एक समुदाय के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार बगवार और नज़रू बीघा गांव के बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बात को लेकर बच्चों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ता चला गया। बच्चों का यह विवाद जल्द ही बड़ों के बीच पहुंच गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों गांवों के लोगों के बीच कहासुनी, मारपीट और मामला गोलीबारी तक पहुँच गया।


आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के गांव में पहुंच कर गोलीबारी कर दी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। जिसमे मोहम्मद ओवेश, एवं मोहम्मद अनस  को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही टेहटा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है, जिससे गोलीबारी की पुष्टि होती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।


थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल दोषियों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बगवार और नज़रू बीघा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।