ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

‘ए आओ ना तुमको कोई दिक्कत नहीं होगा’, चकमा देकर नाले में छुपा कैदी, बाहर निकलने की मिन्नतें करते रहे पुलिसकर्मी; सामने आया दिलचस्प VIDEO

Bihar Crime News: दरभंगा में मेडिकल जांच के लिए लाए गए कैदी ने पुलिस को चकमा देकर नाले में छुप गया. जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे बाहर निकलने के लिए मिन्नतें करते रहे.

Bihar Crime News
चोर-पुलिस का खेल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां मेडिकल जांच के लिए एक कैदी को पीएचसी लेकर पहुंचे पुलिसकर्मयियों के पसीने छुट गए। कैदी पुलिस को चकमा देकर नाले के भीतर छीप गया, जिसके बाद पुलिसकर्मी उससे बाहर निकलने के लिए मिन्नतें करते रहे।


दरअसल, लहेरियासराय थाने की पुलिस कैदी को लेकर बहादुरपुर PHC पहुंची थी। कैदी को मेडिकल जांच के लिए पीएचसी लाया गया था। इसी दौरान कैदी ने पुलिस को चकमा दिया और भागकर बगल में मौजूद अंडरग्राउंड नाले में जाकर छुप गया। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फुलने लगे।


कैदी की तलाश शुरू हुई, तभी वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह नाले के भीतर छुपा हुआ है, जिसके बाद पुलिसकर्मी बारी-बारी से नाले के पास जाकर कैदी से बाहर निकलने की गुजारिश करने लगे और उसे भरोसा दिलाते रहे कि अगर वह बाहर निकल आया तो उसे कुछ नहीं होने दिया जाएगा। 






हालांकि कैदी पुलिसकर्मियों के झांसे में आने वाला नहीं था। जैसे ही इस बात की जानकारी मीडिया को लगी मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाने लगे, जिसपर पुलिसकर्मियों ने नाराजगी भी जताई। लोगों की भारी भीड़ इस नजारे को देखने के लिए नाले के आसपास जमा हो गई थी।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता