ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar Politics: निशांत कुमार की सियासी एंट्री पर ललन सिंह ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले केंद्रीय मंत्री

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलों को मीडिया की बनाई हुई नकारात्मक चर्चा बताया और कहा कि इस पर फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे।

Bihar Politics
निशांत की सियासी एंट्री कब?
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर चल रही चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। ललन सिंह ने कहा कि यह सब मीडिया द्वारा बनाया गया नेगेटिव नैरेटिव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर फैसला लेने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार का है, क्योंकि वही पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं और अंतिम निर्णय वही करेंगे।


ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हालिया मुलाकात को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से अपने क्षेत्र में थे और दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद नीतीश कुमार स्वयं उनसे मिलने उनके घर पहुंच गए। ललन सिंह ने कहा कि यही नीतीश कुमार की छवि है और यही उनका बड़प्पन भी दर्शाता है।


भाजपा नेता नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ललन सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे एक सुलझे हुए और अनुभवी व्यक्ति हैं, जो संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से नितिन नवीन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद “आप हमारे बॉस हैं” कहे जाने पर ललन सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की विशेषता है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे सर्वमान्य नेता द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ऐसा कहना पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाता है। ललन सिंह ने कहा कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वोच्च होता है और पद चाहे कोई भी हो, अंततः सभी कार्यकर्ता ही होते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता