ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी : कटिहार में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

कटिहार के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के खाड़ी गांव में अज्ञात अपराधियों ने नुजहत बानो (35) को छह गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की तलाश में नाकेबंदी की गई।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना कटिहार के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के चनदहर पंचायत के खाडी गांव की है। घटना की सूचना पर बलिया बेलौन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर मामले की जांच में जुट गया है, अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह जगह नाकेबंदी की गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार के देर शाम में मृतिका नुजहत बानो 35 वर्ष किसी काम से घर के गली में गयी थी, इसी दौरान पहले से घात लगायें बैठे अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली से हमला कर महिला की हत्या कर घर के पीछे से अपराधी फरार हो गये, किसी ने अपराधियों को नहीं देखा, मृतिका का पति सिकन्दर की यह दुसरी पत्नी थी, पहली पत्नी के साथ वह दिल्ली में है, घर में केवल बुढा ससूर मौजूद था, घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी, 


लोगों ने बताया की मृतिका लहुलुहान होकर अचेत अवस्था में पड़ी थी, घटना की सूचना बलिया बेलौन थाना में दिये जाने के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है, थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है, घटना के हर बिंदुओं पर जांच हो रही है, अपराधियों की शिनाख्त करते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।