ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / कटिहार और पूर्णिया को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, 49 करोड़ की योजना...

कटिहार और पूर्णिया को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, 49 करोड़ की योजना का आज शिलान्यास करेंगे तारकिशोर प्रसाद

21-Mar-2021 09:20 AM

KATIHAR : बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आज कटिहार और पूर्णिया जिले को 49 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात देंगे. कटिहार जिले में मातृ-शिशु अस्पताल के सदर अस्पताल और हफलागंज में आज तार किशोर प्रसाद और मंगल पांडेय स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास करेंगे. 


इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरिया (कटिहार), रानी पतरा (पूर्णिया), जिला अस्पताल पूर्णिया में डीएनबी कोर्स प्रारंभ करने के लिए आधारभूत संरचना के विकास एवं उन्नयन कार्य, जिला अस्पताल पूर्णिया में RTPCR लैब और एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास (कटिहार) भवन का उद्घाटन करेंगे. 


कटिहार में 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 100 बेड का मातृ-शिशु अस्पताल सभी आधुनिक उपकरणों एवं सुविधाओं से संपन्न होगा. इसी प्रकार कटिहार में पूर्व निर्मित सदर अस्पताल को परिवर्तित करने के उद्देश्य से नए 100 बेड के अस्पताल भवन के निर्माण का भी शिलान्यास किया जाएगा.