ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / CM नीतीश पर चिराग का हमला, कहा- घोटाले की जांच में फंसने के...

CM नीतीश पर चिराग का हमला, कहा- घोटाले की जांच में फंसने के डर से महागठबंधन में चले गए

15-Aug-2022 07:37 AM

By Prashant

DARBHANGA: सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड ने नीतीश कुमार को पाला बदलने को मजबूर किया है। किसी अपराधी के मन में चोर जरूर होता है और सीएम नीतीश को ये डर था कि कल वे जांच में फंस सकते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है एलजेपी (रामविलास) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान का। चिराग रविवार की शाम दरभंगा पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने ये तमाम बातें कही। 




दरभंगा पहुंचते ही चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह कांड का जांच हो कर अपराधियों को सजा मिल जाता। तो पटना में दोबारा ऐसी घटना सामने नहीं आती। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का अड्डा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना है। बिहार के लगभग सभी इलाके में जलमीनार खड़ी है, लेकिन टंकी टूटी हुई है। 




चिराग पासवान राज्य में आने वाली बाढ़ को भी चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा, हर साल बाढ़ का पानी तटबंध का कटाव कर गांव में घुस जाता है। सवाल यह उठता है कि तटबंध बनाने के नाम पर जो निकासी होती है और बाढ़ आते ही तटबंध टूट जाता है। उस पैसों की जवाबदेही कोई और नहीं बल्कि सरकार है।