ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

एक विधायक ऐसा भी: कैंसर मरीजों की मदद के लिए सामने आए राजनगर MLA सुजीत पासवान, 26वां रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसाल

मधुबनी के राजनगर विधायक सुजीत पासवान ने महावीर कैंसर संस्थान, पटना में कैंसर पीड़ित मरीज के लिए अपना 26वां रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। डॉक्टरों और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

bihar
कैंसर पीड़ितों की मदद
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुजीत पासवान ने आज मानवता और जनसेवा की एक अनोखी मिसाल पेश की। जहां आमतौर पर चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि जनता से दूरी बना लेते हैं, वहीं विधायक सुजीत पासवान लगातार अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं।


राजनगर विधानसभा अंतर्गत अंधराठाढ़ी प्रखंड के रखवारी गांव निवासी फुले मंडल पिछले कई दिनों से महावीर कैंसर संस्थान, पटना में इलाजरत हैं। विधायक सुजीत पासवान न केवल दो बार अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं, बल्कि आज एक बार फिर पटना पहुंचने के दौरान फुले मंडल की पत्नी ने उन्हें बताया कि उनके पति को रक्त की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं और उनकी सास पहले ही रक्तदान कर चुकी हैं और अब उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है।


यह जानकारी मिलते ही विधायक सुजीत पासवान ने तत्काल महावीर कैंसर संस्थान पहुंचकर फुले मंडल के लिए अपना 26वां रक्तदान किया। एक जनप्रतिनिधि को स्वयं रक्तदान करते देख संस्थान के अधीक्षक डॉ. एल. बी. सिंह (लाल बहादुर सिंह) सहित सभी डॉक्टर और कर्मचारी हतप्रभ होने के साथ-साथ बेहद प्रसन्न भी दिखे।


महावीर कैंसर संस्थान के अधीक्षक डॉ. एल. बी. सिंह ने कहा कि यदि इस प्रकार विधायक और जनप्रतिनिधि आगे आएं, तो समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आमजन भी बढ़-चढ़कर रक्तदान के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि अपने लंबे डॉक्टरी करियर में उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों को मरीजों से मिलने, इलाज का निर्देश देने और आर्थिक सहायता करते देखा है, लेकिन पहली बार किसी विधायक को स्वयं मरीज के लिए रक्तदान करते देखा है।


डॉक्टरों ने यह भी बताया कि फुले मंडल कई महीनों से संस्थान में इलाजरत हैं, लेकिन उनसे मिलने बहुत कम लोग आते हैं। ऐसे में विधायक सुजीत पासवान का न केवल बार-बार हालचाल लेने आना, बल्कि उनके लिए रक्तदान करना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है।एक विधायक ऐसा भी: कैंसर मरीजों की मदद के लिए सामने आए राजनगर MLA सुजीत पासवान, 26वां रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसालएक विधायक ऐसा भी: कैंसर मरीजों की मदद के लिए सामने आए राजनगर MLA सुजीत पासवान, 26वां रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसालएक विधायक ऐसा भी: कैंसर मरीजों की मदद के लिए सामने आए राजनगर MLA सुजीत पासवान, 26वां रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसालएक विधायक ऐसा भी: कैंसर मरीजों की मदद के लिए सामने आए राजनगर MLA सुजीत पासवान, 26वां रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसालएक विधायक ऐसा भी: कैंसर मरीजों की मदद के लिए सामने आए राजनगर MLA सुजीत पासवान, 26वां रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसाल

एक विधायक ऐसा भी: कैंसर मरीजों की मदद के लिए सामने आए राजनगर MLA सुजीत पासवान, 26वां रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसाल

एक विधायक ऐसा भी: कैंसर मरीजों की मदद के लिए सामने आए राजनगर MLA सुजीत पासवान, 26वां रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसाल

टैग्स