ब्रेकिंग
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही... बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...

हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी

मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र में राजेंद्र सेतु के नीचे पिलर नंबर-2 के पास एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित हाथीदह थाना क्षेत्र में राजेंद्र सेतु के नीचे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार को सूचना दी कि पुल के नीचे एक शव पड़ा हुआ है।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तुरंत अपर थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव राजेंद्र सेतु के ठीक नीचे पिलर संख्या-2 के पास पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टि में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को जांच के लिए सूचना दी गई है।


मृतक के शरीर पर काले रंग का ट्राउजर और ब्लू-ब्लैक रंग की टी-शर्ट है, जबकि पैरों में सेफ्टी शूज पहने हुए हैं। इसके आधार पर पुलिस को आशंका है कि मृतक आसपास की किसी निर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाला मजदूर हो सकता है।


वहीं दूसरी संभावना यह भी जताई जा रही है कि वह रेलवे ट्रैक या किसी ट्रेन से गिरा हो। हालांकि शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से मामला और भी पेचीदा हो गया है। पुलिस का कहना है कि एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता