ब्रेकिंग
बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही... बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...

शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद

Bihar Crime News: जहानाबाद में शादी समारोह के दौरान बाराती और सराती पक्ष के विवाद में 20 वर्षीय युवक सन्नी कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के वैना गांव में सोमवार रात एक शादी समारोह अचानक मातम में बदल गया, जब बारात में चल रहे आर्केस्ट्रा के नाच को लेकर बाराती और सराती पक्ष के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि बारात में शामिल युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल गम में बदल गया।


जानकारी के अनुसार, वैना गांव में सुरेंद्र चौधरी की बेटी की शादी थी। पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर अखाड़ा गांव से बारात आई थी। बारात में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था और लोग नाच-गाने का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही बढ़ते हुए मारपीट में बदल गई।


मारपीट के दौरान बारात में शामिल युवक सन्नी कुमार को बुरी तरह पीटा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे छुड़ाकर इलाज के लिए काको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक युवक की पहचान पटना जिले के फतेहपुर अखाड़ा गांव निवासी सदन पंडित के 20 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सन्नी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं।


घटना के बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए और मंगलवार को घोसी थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता