ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार

पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित घोसवरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोसाई गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कुख्यात अपराधी बबलू यादव का भाई बताया जा रहा है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार रात गोसाई गांव में छापेमारी की। इस दौरान कुख्यात अपराधी बबलू यादव के घर पर तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बबलू यादव के भाई चुलबुल यादव को गिरफ्तार कर लिया।


तलाशी के दौरान उसके घर से एक पिस्टल और 40 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक यह हथियार और गोलियां बबलू यादव ने अपने प्रतिद्वंदियों पर हमला करने के लिए मंगाई थीं।


बताया जाता है कि बबलू यादव इलाके का कुख्यात अपराधी है और फिलहाल जेल में बंद है। क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर लगातार घटनाएं हो रही थीं, जिसके मद्देनजर पुलिस को इसकी सूचना मिली थी।


सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और हथियारों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।