ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

Bihar News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों के फाइनल परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें 22 पुरुष और 11 महिलाएं चयनित हुई हैं। सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य परिवहन आयुक्त के स्तर से की जाएगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के स्तर से परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी के स्तर से यह जानकारी विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। 


इसके अनुसार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदाधिकारियों के जारी परिणाम में 22 पुरुष और 11 महिलाएं चयनित हुई हैं। इसमें सभी कोटि की सभी रिक्तियां भरी गई हैं। सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए योगदान की कार्रवाई राज्य परिवहन आयुक्त के स्तर से की जाएगी। विस्तृत परीक्षाफल और अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट टैब पर क्लिक करके देखे जा सकते हैं।


बता दें कि इस पद के लिए चयन आयोग के स्तर से 28 मई 2025 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इन पदों पर चयन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रारंभिक लिखित परीक्षा तथा मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसके बाद चयनित उपर्युक्त अभ्यर्थियों के परिणाम प्रकाशित किए गए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता