ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती

बेतिया के चनपटिया थाना क्षेत्र के भैरवी स्थित गवर्नमेंट स्कूल में चापाकल का पानी पीने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया, फिलहाल बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

बिहार न्यूज
चापाकल के पानी की जांच की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के भैरवी गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल में चापाकल का पानी पीने के बाद दर्जनों बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, पढ़ाई के दौरान बच्चों ने स्कूल परिसर में लगे चापाकल से पानी पिया। कुछ ही देर बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चों को चक्कर आना, उल्टी होना और बेहोशी जैसी शिकायतें होने लगीं। बच्चों की हालत खराब होते देख शिक्षक और स्थानीय लोग तुरंत सक्रिय हुए और परिजनों को सूचना दी गई।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और बीमार बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। बीमार बच्चे के पिता सरल राम ने बताया कि उनका बेटा बिट्टू कुमार रोज की तरह स्कूल पढ़ने गया था। 


कुछ देर बाद सूचना मिली कि स्कूल के चापाकल का पानी पीने से कई बच्चे बेहोश हो गए हैं। जब वे स्कूल पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे सहित करीब 10 से 12 बच्चों की तबीयत खराब हो चुकी थी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।इधर, जीएमसीएच के डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत फिलहाल सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जल्द ही बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में लगे चापाकल के पानी की जांच कराने की मांग की है, ताकि इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

टैग्स