ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार

Bihar Crime News: जमुई के गरही थाना क्षेत्र में बाइक और नकदी लूटकांड का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई होंडा बाइक भी बरामद कर ली।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई होंडा बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।


जानकारी के अनुसार, मैनीजोर निवासी सुमित कुमार बुधवार की शाम गरड़ी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गरही डैम के समीप सुनसान इलाके में पहले से घात लगाए बैठे तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियार का भय दिखाते हुए सुमित कुमार के साथ मारपीट की और उनसे 12 हजार रुपये नकद तथा होंडा बाइक लूटकर फरार हो गए।


घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने गरही थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गरही थाना क्षेत्र के रोपावेल भलुआही निवासी राहुल कुमार, प्रदीप कुमार और शिव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई होंडा बाइक भी बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।


थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि पीड़ित सुमित कुमार को फोन कर बिजली के काम के बहाने गरड़ी बाजार बुलाया गया था। इसी योजना के तहत तीनों आरोपी पहले से डैम के पास सुनसान जगह पर छिपे हुए थे। जैसे ही सुमित वहां पहुंचे, आरोपियों ने हथियार के बल पर उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता