ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

मोतिहारी में अवैध लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कारोबारी गिरफ्तार

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को भारी मात्रा में लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में लंबे समय से अवैध लॉटरी का खेल लगातार जारी था, जिसमें छोटे-बड़े कई सफेदपोश लोगों की संलिप्तता की चर्चा सामने आती रही है। इसी कड़ी में इस बार मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लॉटरी कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।


नगर थाना क्षेत्र के हेनरी बाजार में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लॉटरी के धंधे से जुड़े 7 लोगों को भारी मात्रा में लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध लॉटरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


इस संबंध में सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोतिहारी में अवैध लॉटरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लॉटरी के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवैध धंधे से जुड़े कुछ अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है, जिनके खिलाफ भी जल्द ही पुलिस कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।