ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / बिहार: पूजा स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, राहत बचाव कार्य जारी

बिहार: पूजा स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, राहत बचाव कार्य जारी

21-Oct-2020 07:54 AM

By SONU SHARAMA

MUZAFFARPUR: सोनपुर डिवीजन के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के सिहो और सिलौत के बीच रेल हादसा हुआ है. रेलवे की पूजा स्पेशल ट्रेन 05048 की दो बोगियां मंगलवार की देर शाम पटरी से उतर गई हैं. 

कोई हताहत नहीं

समस्तीपुर रेल मंडल के डीसीएम प्रसन्न कुमार ने बताया कि इस रेल हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि,समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है. 

राहत बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव टीम को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है. बता दें कि आज यानी 20 अक्टूबर से ही ये पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से कोलकाता के लिए जा रही थी. इस दौरान सिहो और सिलौत स्टेशन के बीच ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई हैं. बताया जाता है कि ट्रेन शाम 5:20 बजे के आस-पास जब मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर जा रही थी तभी ये हादसा हुआ है. साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि पटरी से उतरने के दौरान बोगियों में लगे झटके के कारण कुछ यात्री मामूली चोटिल भी हुए हैं. इस बीच समस्तीपुर रेलमंडल ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है. समस्तीपुर रेलमंडल के मुताबिक पटरी से उतरी पूजा स्पेशल ट्रेन नंबर 05048 से संबंधित जानकारी के लिए 06274232227 हेल्प लाइन नंबर है.