BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
02-Jan-2025 06:34 PM
By First Bihar
LATEHAR: लातेहार में भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की जान चली गई। घटना मनिका थाना क्षेत्र के मनिका डिग्री कॉलेज के पास हुई। जहां बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक पर सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और तीनों घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है वही ड्राइवर को हिरासत में लिया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस तीनों शव की पहचान में जुटी है।
यह घटना लातेहार में सड़क सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन को उजागर करती है। हालांकि परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसका कोई ख़ास असर नहीं दिख रहा है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं। जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ज़्यादातर बाइक सवार सिर पर हेलमेट भी नहीं लगाते हैं।
हेलमेट नहीं पहनने की वजह से सिर में चोट लगने की वजह से लोगों की जान चली जाती है। इस दर्दनाक हादसे को देख इलाके के लोग भी हैरान रह गये। पुलिस ने ग्रामीणों को तीनों बाइक सवार मृतक की पहचान करने को कहा लेकिन किसी ने मृतकों को पहचान नहीं की। फिलहाल पुलिस तीनों शव की पहचान में जुटी है। बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है।