रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
26-Jun-2025 05:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए आपसी सहमति से स्थानांतरण की नई सुविधा शुरू की है। अब शिक्षक ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से आपसी सहमति से ट्रांसफर कर सकेंगे। इस योजना के तहत एक ही श्रेणी के शिक्षक न्यूनतम दो और अधिकतम दस लोगों का समूह बनाकर आपस में स्थानांतरण कर सकते हैं।
इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर 10 जुलाई से इस व्यवस्था के लागू होने की जानकारी दी है। शिक्षकों के लिए यह सुविधा 10 जुलाई से पूरे जुलाई माह तक के लिए उपलब्ध रहेगी। राज्य मुख्यालय या जिला समिति की कोई भूमिका नहीं होगी, शिक्षक स्वयं पोर्टल पर लॉगिन कर ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
शिक्षक अपने विषय और श्रेणी के अनुसार, पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल या जिला स्तर पर उपलब्ध ट्रांसफर इच्छुक शिक्षकों की सूची देख सकेंगे। OTP आधारित मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के बाद शिक्षक एक-दूसरे से संपर्क कर स्थान तय कर सकेंगे। आवेदन के तीन दिन में ट्रांसफर आदेश और सात दिन में जॉइनिंग अनिवार्य होगी। यदि समूह का कोई एक सदस्य भी जॉइन नहीं करता है, तो पूरा ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कई शिक्षकों के तबादलों के बावजूद वे असंतुष्ट हैं, और कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस नई व्यवस्था का मकसद रिक्त पदों को भरना और शिक्षकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना है।