ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Premanand Maharaj: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, सामने आई यह बड़ी वजह

Premanand Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज अब पदयात्रा नहीं करेंगे। लोगों के विरोध के बाद उनके आश्रम ने यह फैसला लिया है। आश्रम के इस फैसले से प्रेमानंद जी महाराज के असंख्य भक्तों को बड़ा झटका लगा है।

Premanand Maharaj
लाखों श्रद्धालुओं को झटका
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज अब पदयात्रा नहीं करेंगे। उनकी हर रोज होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। कुछ लोगों द्वारा उनकी पदयात्रा का विरोध किया गया था। जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में अब प्रेमानंद महाराज अब पदयाथ्रा करते हुए भक्तों को दर्शन नहीं देंगे।


संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्रीराधा केलिकुंज से जारी सूचना में कहा गया है कि, “आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है”।


दरअसल, प्रेमानंद जी महाराज रात दो बजे हर दिन पदयात्रा करते थे। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए सड़कों के दोनों किनारे खड़े होकर भजन कीर्तन करते थे। रात के समय पदयात्रा के दौरान होने वाले शोरगुल को लेकर रास्ते में पड़ने वाली कॉलोनियों के लोगों ने पिछले दिनों उनकी पदयात्रा का विरोध किया था। 


पदयात्रा के बीच पड़ने वाली एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के निवासियों ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सोमवार को आंदोलन किया और महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर संत प्रेमानंद की पदयात्रा का विरोध किया था। महिलाओं को कहना था कि पदयात्रा के दौरान शोर और पटाखों की आवाज से बुजुर्गो, बच्चों और अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में रात के समय संत प्रेमानंद जी को पदयात्रा बंद करनी चाहिए। जिसको देखते हुए पदयात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।