ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

कटिहार के न्यू मार्केट में भीषण चोरी, ज्वेलरी शॉप का शटर उखाड़ 30 लाख के गहने ले उड़े चोर

कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मार्केट में चोरों ने वर्मा ज्वैलर्स का शटर उखाड़कर 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली। घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि ये अब लाखों की चोरी कर रहे है। कटिहार के सबसे पॉश इलाके में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। नगर थाना क्षेत्र के व्यस्तम इलाका न्यू मार्केट में पुलिस की गश्ती को धत्ता बताते हुए चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए 30 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया। 


चोरों ने 'वर्मा ज्वैलर्स' की दुकान का ताला तोड़कर करीब 8 किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। चोरी हुए गहनों की कीमत 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि चोर सिर्फ यहीं नहीं रुका। उन्होंने वर्मा ज्वैलर्स से सटे 'गौरव वस्त्रालय' को निशाना बनाते हुए मेन गेट में लगे ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 


सुबह जब दुकानदारों ने टूटे हुए शटर देखे तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। बता दें कि शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई भीषण चोरी की घटना ने व्यवसायियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 


पीड़ित दुकानदार ने कहा कि यह सबसे व्यस्त इलाका है, फिर भी चोरी हो गई। मेरा 8 किलो चांदी और सोना गया है, इस घटना के बाद अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल है। इस मामले की जांच के साथ-साथ इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ाने की लोग मांग कर रहे हैं।