ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में बढ़ते क्राइम के लिए BJP ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया, कहा..जब से तेजस्वी विदेश से लौटे हैं, तब से अपराध बढ़ गया है

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी और मंत्री रामकृपाल यादव ने अपराध के मुद्दे पर तेजस्वी यादव और विपक्ष पर हमला बोला।

bihar
विपक्ष पर जोरदार हमला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है। यही कारण है कि बिहार में आपराधिक घटनाएं इन दिनों बढ़ गयी है। हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, अपहरण जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है। अचानक क्राइम के बढ़ने से लोग भी हैरान हैं। बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, वहीं सत्ता पक्ष के नेता इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


बिहार में आपराधिक वारदातों के बढ़ने के पीछे के कारणों के बारे में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जो कुछ बताया उसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी पटना एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी एक पत्रकार ने बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर सरकार पर तेजस्वी यादव द्वारा लगातार किये जा रहे हमले को लेकर सवाल किया तो रूडी ने जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव थोड़े दिन के लिए बाहर गये हुए थे ना..जब तेजस्वी विदेश गये हुए थे तब उस समय बिहार में अपराध कम था लेकिन जब से वो लौटकर बिहार आए हैं अपराध बढ़ गया है। 


वही बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने भी क्राइम को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले 15 साल तक बिहार में कुशासन रहा है। उसके अपराध के आंकड़े और हमारे 20 साल के सुशासन के आंकड़े निकाल लीजिए। तेजस्वी यादव को दिखाइये कि उनके माता-पिता के समय अपराध ज्यादा था कि हमारे समय में अपराध ज्यादा हो रहा है। रामकृपाल यादव ने कहा कि हम लोग तो अपराधियों को बिल में घुसाते हैं। अपराध होने नहीं दे रहे हैं। आज अपराधी एनडीए की सरकार में सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। बिहार में सुशासन की सरकार है।      

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट