ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कटिहार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के अंदर फंदे से शव लटका मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतका का शव घर के भीतर फंदे से लटका हुआ पाया गया।


मृतका की पहचान मोहम्मद जाकिर की पत्नी जन्नती खातून के रूप में हुई है, मिली जानकारी के मुताबिक, जन्नती का मायका बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के बिजरा गांव में है और महज 8 से 10 महीने पहले ही निकाह हुआ था। निकाह के इतने कम समय बाद ही हुई इस घटना ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया।


घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का लिखित आवेदन दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह मामला आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह, इसका खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।