ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

त्रिपुरा के अगले सीएम होंगे माणिक साहा, BJP प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं बिप्लब देब!

DESK: त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री माणिक साहा होंगे। विधायक दल की बैठक में त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री पद के लिए माणिक का नाम तय किया गया है। बिप्लब देव ने माणिक साहा को बधाई द

त्रिपुरा के अगले सीएम होंगे माणिक साहा, BJP प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं बिप्लब देब!
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री माणिक साहा होंगे। विधायक दल की बैठक में त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री पद के लिए माणिक का नाम तय किया गया है। बिप्लब देव ने माणिक साहा को बधाई दी है। बता दें कि माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने से कुछ विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है। त्रिपुरा के अगले सीएम होने जा रहे माणिक साहा के बारे में जान लेते हैं। माणिक साहा त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं।


गौरतलब है कि बिप्लब देव ने शनिवार की शाम साढ़े चार बजे ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मिली जानकारी के अनुसार बिप्लब देब त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। कुछ दिन पहले ही बिप्लब देब ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी तभी इसी दौरान अमित शाह ने यह साफ कहा था कि चुनाव में वे नए चेहरे के साथ उतरना चाहते हैं। 


वही इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देव ने कहा कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाला है। इसकी तैयारी अभी से करनी है। इस संबंध में उनकी पीएम मोदी से भी बातचीत हो चुकी है। बिप्लव देब के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।


त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने बताया कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है और आलाकमान के कहने पर ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा है। बिप्लब देब ने यह भी कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बीजेपी को फिर से सत्ता में लाना है उसे मजबूत करना है। 

टैग्स