ब्रेकिंग
Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम

सिख श्रद्धालुओं के सामने CM नीतीश ने की बिहार की ब्रांडिंग, बोले- बिहार म्यूजियम और राजगीर जरुर जाइए

PATNA: 353वें प्रकाशोत्सव के मौके सीएम नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में हाजिरी लगायी है। उन्होनें वहां मत्था टेका। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की ब्रांडिंग करते हुए देश-विदेश से

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: 353वें प्रकाशोत्सव के मौके सीएम नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में हाजिरी लगायी है। उन्होनें वहां मत्था टेका। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की ब्रांडिंग करते हुए देश-विदेश से आए सिख श्रद्धालुओं को सामने कहा कि आप बिहार आए हैं तो पटना के बिहार म्यूजियम और राजगीर जरुर जाइए।

सीएम नीतीश कुमार ने इम मौके पर बिहार म्यूजियम की खासियत का जमकर गुणगान किया। उन्होनें कहा कि ये इंटरनेशनल म्यूजियम है। जहां बिहार के सभी धरोहरों की निशानी रखी गयी है। उन्होनें कहा कि सिखों से जुड़ी निशानी को भी वहां रखा गया है जिसका आपसभी जाकर जरुर दीदार करें। साथ ही साथ नीतीश ने राजगीर की महत्ता की भी गुणगान किया।

नीतीश कुमार ने राजगीर का जिक्र करते हुए कहा कि राजगीर में हमनें सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी 550वां प्रकाश पर्व मनाया है और अब से हर साल बिल्कुल पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व की तरह भव्य रुप से मनाएंगे। उन्होनें सिख श्रद्धालुओं से राजगीर जाकर भी दर्शन करने को कहा। 

इस मौके पर नीतीश ने बाल लीला गुरुद्वारा और गायघाट गुरुद्वारे की भी चर्चा की और यहां से जुड़ी सारी कहानियां लोगो को बयां की । इस मौके पर सीएम ने कहा कि बिहार गरीब और पिछड़ा राज्य जरुर है पर हम बिहारी दिल के अमीर है। अपने यहां आने वालों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। उनकी सेवा सत्कार करते हैं। 


टैग्स