ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

शराब के नशे में ऑल्टो सवार ने विधायक के अकाउंटेंट की स्कूटी में मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्य

शराब के नशे में ऑल्टो सवार ने विधायक के अकाउंटेंट की स्कूटी में मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।  ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। इस घटना में मृतक मटिहानी  विधायक का नजदीकी शक्स बताया जा रहा है। 


जानकारी के मुताबिक बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार पहिए वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप NH-31 की है। इस घटना में मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रख वार्ड-13 निवासी मोहम्मद इकबाल हुसैन अंसारी का 33 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जवीर हुसैन अंसारी के रूप में की गई है। 


बताया जा रहा है कि जवीर हुसैन अंसारी मटिहानी विधान सभा के विधायक राजकुमार सिंह के होटल में अकाउंटेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। वह बीती रात जब अपने घर से होटल के लिए आ रहे थे उसी क्रम में ऑल्टो कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जवीर का स्कूटी अनियंत्रित हो गया और ट्रेक्टर से जाकर टकराया गया। उसके बाद जवीर बुरी तरह से घायल हो गए। 


वहीं, घटना के बाद होटल के स्टाफ एवं स्थानीय लोगों के द्वारा जब तक उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया तब तक जवीर हुसैन अंसारी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार को जप्त कर लिया है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से शराब के नशे में कार सवार तीन युवक को लोगों ने पकड़ लिया है और पुलिस के हवाले कर दिया। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता