ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

रिम्स में ही होगा लालू यादव का इलाज, दिल्ली AIIMS से आएंगे नेफ्रोलॉजिस्ट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज रांची रिम्स में ही जारी रहेगा। लालू यादव का बेहतर इलाज हो सके इसके लिए दिल्ली एम्स से एक नेफ्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज रांची रिम्स में ही जारी रहेगा। लालू यादव का बेहतर इलाज हो सके इसके लिए दिल्ली एम्स से एक नेफ्रोलॉजिस्ट को बुलाया जाएगा। लालू की इलाज को लेकर रिम्स प्रबंधन की तरफ से बनाए गए मेडिकल बोर्ड ने उनके हेल्थ रिपोर्ट की समीक्षा की है। 

आरेजेडी सुप्रीमो लालू यादव किडनी सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। लालू यादव का किडनी महज पचास फ़ीसदी काम कर रहा है और वह स्टेज थ्री के किडनी पेसेंट हैं। ऐसे में लगातार कहा जा रहा था कि लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS ले जाया जा सकता है लेकिन अब रांची के रिम्स प्रबंधन ने दिल्ली AIIMS से ही नेफ्रोलॉजिस्ट बुलाकर लालू का इलाज कराने का फैसला किया है। खुद लालू यादव भी यही चाहते थे कि दिल्ली भेजे जाने की बजाय रिम्स में ही उनका इलाज चले। 

रिम्स के अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने कहा है कि मेडिकल बोर्ड ने लालू प्रसाद के मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन किया है और रिम्स में जारी उनके इलाज को लेकर संतुष्टि जताई है। हालांकि लालू यादव किडनी की बीमारी से पीड़ित है लिहाजा मेडिकल बोर्ड ने बाहर के किसी नेफ्रोलॉजिस्ट को बुलाकर सेकंड ओपिनियन लेने का फैसला किया है।



टैग्स