ब्रेकिंग
बिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजा

Bihar Politics: राबड़ी आवास खाली करने पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ?

राबड़ी आवास खाली किए जाने पर तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकारी आवास किसी का निजी घर नहीं होता और उसे एक दिन खाली करना ही पड़ता है। इस मुद्दे पर बिहार की सियासत तेज हो गई है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: लालू फैमिली के राबड़ी आवास खाली करने पर बिहार में सियासत जारी है। इसी बीच लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का इसपर रिएक्शन आया है। तेज प्रताप यादव ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सरकारी आवास किसी का अपना घर नहीं होता है, उसे एक ना एक दिन खाली करना ही पड़ता है।


दरअसल, लंबे समय से 10 सर्कूलर रोड के सरकारी आवास में रह रही पूर्व सीएम को बिहार सरकार की तरफ से नया आवास आवंटित किया गया है। पहले तो आरजेडी की तरफ से यह कहा गया कि राबड़ी देवी बंगला खाली नहीं करेंगी लेकिन बाद में रात के अंधेरे में 10 सर्कूलर रोड खाली होने लगा। बिहार में इसको लेकर सियासत जारी है। 


अब इसपर लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि 10 सर्कूलर रोड अगर खाली हो रहा है तो अपना मकान है, अपने मकान में जाएंगे। सरकारी आवास तो ऐसे भी सबको छोड़ना पड़ता है। वहीं सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिली थी, हमने सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है।


बता दें कि भूमिहार एकता मंच के संयोजक आशुतोष कुमार के भाई की झारखंड में हत्या के बाद तेज प्रताप यादव शनिवार को पटना में पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर अपराधियों को छूट देने आरोप लगाया और कहा कि सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने झारखंड सरकार से हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता