ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच

Bihar Crime News: समस्तीपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान झोले से 43.94 लाख रुपये मिलने के बाद हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया. आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर के चकमहेसी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पुलिस की टीम शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची। लेकिन जब टीम ने सैदपुर बाजार समिति के पास एक झोपड़ी की तलाशी ली, तो उन्हें एक झोले में रुपए के बंडल मिलने के बाद होश उड़ गए।


थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर के कोने में रखे कार्टन को खोला, जिसमें एक चायपत्ती का झोला था। झोला खोलने पर उसमें 43 लाख 94 हजार 500 रुपए के बंडल पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी-2 संजय कुमार और एसपी को भी सूचित किया गया। 


रकम की गिनती मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई। छापेमारी के समय शराब नहीं मिली, और गृहस्वामी मौके से फरार हो गया।बाद में गृहस्वामी ने अपने परिजनों के माध्यम से पुलिस को बताया कि यह राशि उसने पैत्रिक जमीन बेचकर प्राप्त की है और इसके प्रमाण पेश करेगा।


सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शराब के लिए छापेमारी की थी, लेकिन पैसे मिलने के बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई है। नोटों की जाँच और अनुसंधान अभी जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता