ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को कोर्ट के आदेश पर जेल जाना पड़ा। फिल्म ‘अता पता लापता’ के फ्लॉप होने के बाद कर्ज न चुका पाने से यह कानूनी संकट पैदा हुआ, जिसमें अब कई सेलेब्रिटी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

Rajpal Yadav
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rajpal Yadav: कॉमेडी और दमदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों गंभीर कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में अदालत के आदेश के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा है। उनके कई प्रशंसक इस पूरे मामले से अब तक अनजान थे। सवाल यह है कि आखिर राजपाल यादव जेल तक कैसे पहुंचे और यह विवाद शुरू कहां से हुआ।


दरअसल, अभिनय में सफलता के बाद राजपाल यादव ने निर्देशन और प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। साल 2010 में उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। इस फिल्म में वह न सिर्फ निर्देशक और निर्माता थे, बल्कि मुख्य अभिनेता भी थे। फिल्म में असरानी, ओमपुरी, शरत सक्सेना, आशुतोष राणा, विजय राज और मनोज जोशी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी राधा यादव के नाम से किया गया और यह 2 नवंबर 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।


हालांकि, फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 11 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में मात्र 34 लाख रुपये और वर्ल्डवाइड करीब 42 लाख रुपये की कमाई की। इस भारी नुकसान के बाद राजपाल यादव पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ गया। बताया जाता है कि उन्होंने इस फिल्म में कर्ज के साथ-साथ अपनी जमा पूंजी भी लगा दी थी।


कर्ज चुकाने में असमर्थ रहने के कारण उनके कई चेक बाउंस हो गए और मामला 2018 में अदालत तक पहुंच गया। अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई। इसके बाद 2019 में सेशन कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा। राहत की उम्मीद में राजपाल यादव दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे।


जून 2024 में हाईकोर्ट ने सजा पर अस्थायी रोक लगाते हुए बकाया राशि चुकाने का निर्देश दिया। अक्टूबर 2025 में अभिनेता ने 75 लाख रुपये जमा किए, लेकिन अदालत ने इसे अपर्याप्त बताया और दिसंबर तक अतिरिक्त 40 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया। तय समय पर भुगतान न होने पर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है और अभिनेता ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।


अदालत द्वारा समय बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद राजपाल यादव ने 6 फरवरी को आत्मसमर्पण किया और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। सरेंडर से पहले उनका एक बयान चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इस संकट से उन्हें अकेले ही जूझना पड़ेगा। अब इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता