ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार

बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई 45 वर्षीय भूषण सिंह की हत्या का खुलासा पुलिस ने 12 घंटे के अंदर कर लिया। संपत्ति विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। दो नाबालिग जुड़वा भाइयों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम कैथमा में 09 फरवरी 2026 को हुई हत्या की घटना का बेगूसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग बालकों को गिरफ्तार किया है, जो आपस में जुड़वा भाई बताए जा रहे हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नाबालिग हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके थे, लेकिन संपत्ति विवाद से जुड़ी इस हत्या की साजिश में शामिल पाए जाने के बाद दोनों को कानून के शिकंजे में आना पड़ा। इस घटना में भूषण सिंह (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


मामले को लेकर मृतक के भाई दिलीप सिंह द्वारा मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर एक महिला सहित पांच नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने गहन अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर लिया।


पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या का मुख्य कारण संपत्ति से संबंधित विवाद था। अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बेगूसराय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें