ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

Patna Crime News: घर से लेकर सरकारी भवनों तक में करते थे चोरी, पटना पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर चोर

पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में घर और सरकारी भवनों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर राहुल कुमार और कर्फ्यू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस इलाके में सुरक्षा सख्त कर रही है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में चोरी और गृहभेदन की घटनाओं से लोगों में बढ़ती चिंता के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी रिहायशी इलाकों के साथ-साथ निर्माणाधीन सरकारी और निजी भवनों को भी अपना निशाना बना रहे थे।


पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और कर्फ्यू साहू के रूप में की गई है। दोनों चितकोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्दनीबाग, पटना के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी खासतौर पर डेवलपिंग एरिया में सक्रिय थे, जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने का फायदा उठाकर निर्माण सामग्री की चोरी की जाती थी।


गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से बेऊर थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेऊर थाना पुलिस का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता